Monday, October 5, 2026
Home Hoshiarpur गौशाला और साईं मंदिर के नजदीक सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग

गौशाला और साईं मंदिर के नजदीक सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग

unnamed

होशियारपुर, 3 सितंबर: कुष्ट आश्रम आदमवाल रोड पर स्थित गौशाला के प्रधान कुलदीप सिंह एवं साईं मंदिर के श्रद्धालु पूर्वी मंडल महिला भाजपा की सचिव बिंदू सूद की अगुवाई में नगर निगम के मेयर शिव सूद से मिले। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने मेयर शिव सूद को एक मांग पत्र देते हुए मांग की कि गौशाला एवं साईं मंदिर के समीप सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण करवाया जाए। उन्होंने बताया कि उक्त धार्मिक स्थानों पर दूर दराज से श्रद्धालु आते हैं तथा श्रद्धालुओं की समस्या का ध्यान रखते हुए सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएं। इस दौरान शिव सूद ने आश्वास्न दिया कि श्रद्धालुओं की मांग को ध्यान मेंरखते हुए स्वच्छ भारत मिशन के तहत सार्वजनिक शौचालय बनाने के प्रयास कए जाएं। इस मौके पर पार्षद रमेश मेछी, विनोद परमार, आशा देवी, दिलीप बिल्ला, रेनू, राज कुमारी, नीलम रानी, कृष्ण कांता, तृष्ला देवी, परवीन कुमार, पवन कुमार, सत्या देवी, ठाकुर दास, कमलजीत, भूषण, मीना कुमारी, बृज मोहन इत्यादि मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here