
टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। मुख्यमंत्री पंजाब के राजनीतिक सलाहकार विधायक संगत सिंह गिलजियां ने वार्ड नंबर 15 में विकास कार्यों की शुरुआत करवाई इस अवसर पर वार्ड के कौंसलर राकेश बिट्टू, उपप्रधान गुरसेवक मार्शल, जिला परिषद सदस्य रविंदर पाल सिंह गोरा व ईओ कमलजिंदर सिंह भी मौजूद थे। मुख्य मेहमान विधायक गिलजियां ने इस अवसर पर वार्ड नं 15 मोहल्ला सिंह पुरा में लगभग 14 लाख रुपए की लागत से गलियों में इंटरलॉक टाइल लगाने के कार्यों की शुरुआत की।

इस अवसर पर उन्होंने वार्ड निवासियों को हो रहे विकास कार्यों की स्क्रीनिंग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने वार्ड में अधूरे पड़े कार्यो को जल्द पूरा करने का भी भरोसा दिया। इस अवसर पर कौंसलर राकेश बिट्टू ने विधायक गिलजियां को बताया कि श्मशान घाट में 3 लाख रुपए से इंटरलॉक टाइल लगाने के बाद मूनका वाली गली व वाल्मीकि मोहल्ला से मॉडल टाउन सडक़ तक गली के निर्माण की जरूरत है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान देशराज डोगरा, मास्टर मलकीत सिंह, प्रधान जीतपाल, दलजीत सिंह, ठेकेदार परमिंदर सिंह, पूजा रानी, माया, राजेंद्र कुमार निक्की, विक्की, जसपाल कुमार, हीरालाल भट्टी, पाल सिंह, मदन लाल, गुरदेवी पप्पू, सनी पंडित, सोनू, पम्मा, सनी जगदीश अटारीइत्यादि मौजूद थे।












