रियो जैसे संगठन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत: विजय नड्डा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब यूनिवर्सिटी के रिजनल कैंपस स्वामी सर्वानंद गिरी में गोष्ठी का आयोजन लॉ आडिटोरियम में किया गया। जिसका विषय “नव भारत निर्माण में युवाओं का योगदान” रखा गया। जिसमें विशेष तौर से विद्या भारती के उत्तर क्षेत्रिय महामंत्री विजय नड्डा का उद्भोदन हुआ। उनके साथ एस.एस.पी. होशियारपुर गौरव गर्ग विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित हुए तथा उनके साथ उद्योगपती सतीश गुप्ता (एम.डी. ऑफ जै माता प्लाईवुड), भरत गंडोत्रा भी शामिल हुए।

Advertisements

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, कार्यकारी डायरैक्टर सतीश कुमार, डा. धर्मपाल पुनिया, डा.ए.एस.कंग, डा. विनय अरोड़ा, डा. विनय शर्मा, डा. पूजा सूद, डा. सुखवीर आदि प्रध्यापक मौजूद रहे।

इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अशोक शर्मा, मनोज गुप्ता, मोहित ठाकुर, सूर्य मनी जैन, पारस सेवक, जिला संयोजक बजरंग दल संदीप सिंह रल्ह, जिला सुरक्षा प्रमुख जसविंदर रल्ह, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री जसवीर सिंह आदि मौजूद थे।

कार्यक्रम की शुरूआत में रियो, (राईजिंग इंडिया यूथ आर्गेनाइजेशन) के प्रधान नीरज पंथ ने संगठन की जानकारी दी। इस कार्यक्रम का मंच संचालन डा. ब्रिजेश व प्रशांत सेठी ने किया। इस कार्यक्रम में एडवोकेट बॉबी सेठ ने को आर्डिनेटरकी भू्मका निभाई। इस कार्यक्रम में करीब 400 से अधिक युवाओं ने भाग लिया तथा युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here