Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur स्कूल के वार्षिक खेल मेले दौरान सेफ्रोन हाऊस ने जीता खो-खो मुकाबला

स्कूल के वार्षिक खेल मेले दौरान सेफ्रोन हाऊस ने जीता खो-खो मुकाबला

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। संत माझा सिंह करमजोत मॉडल हाई स्कूल ठाकरी में विद्यार्थियों का वार्षिक खेल मेला करवाया गया। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। खेल मेले दौरान विद्यार्थियों ने सौ मीटर रेस , निम्बू रेस , थ्री लैग रेस, बोरी रेस, लंबी छलांग, खो-खो तथा अन्य एथलैटिक्स मुकाबले करवाए गए। प्रिंसिपल अंजू शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इन मुकाबलों में स्कूल के सभी हाऊस के बच्चों ने भाग लिया। खो खो मुकाबलों में जीत दर्ज करवाते हुए सेफ्रोन हाऊस ने ट्राफी पर कब्जा जमाया।

Advertisements

विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित करते हुए प्रिंसिपल अंजू शर्मा ने विद्यार्थियों को पढाई के साथ साथ खेलों में भी पूरे उत्साह के साह हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। खेल मेले दौरान स्कूल के विद्यार्थी सुशांत शर्मा को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। समाप्ती दौरान जूनियर विद्यार्थीओं की टीम ने शानदार गिद्धा पेश किया। इस मौके मनिंदर सिंह , रितू शर्मा, अमरजीत कौर, अंतिम लता, गुरप्रीत कौर, हरविंदर कौर, परमिंदर कौर, सरबजीत कौर, आभा, मनदीप कौर, गुरप्रीत कौर व अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here