Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal पुलिसकर्मियों को प्रदान की जा रही पीपीई किटें: ए.डी.सी.

पुलिसकर्मियों को प्रदान की जा रही पीपीई किटें: ए.डी.सी.

ऊना (द स्टैलर न्यूज़)। जिला ऊना के पुलिसकर्मियों को पीपीई किट्स प्रदान की जा रही हैं। यह जानकारी देते हुए एडीसी ऊना अरिंदम चौधरी ने बताया कि फिलहाल 14 पीपीई किट्स तैयार कर पुलिस विभाग को दी गई हैं और आने वाले दिनों में लगभग 2000 किट्स बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

Advertisements

अतिरिक्त उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने कहा कि पीपीई किट्स पुलिस कर्मियों को सुरक्षा प्रदान करेंगी जो कोरोना के विरुद्ध लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि किट्स बसाल स्थित अंबिका इंडस्ट्रीज़ में तैयार हो रही हैं और इसका कपड़ा भी ऊना में ही तैयार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here