Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur सत्संग घर में बनाए राहत कैंपों में लोगों का रखा जा रहा...

सत्संग घर में बनाए राहत कैंपों में लोगों का रखा जा रहा पूरा ध्यान

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। पंजाब सरकार की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक राहत कैंपों में मौजूद लोगों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

Advertisements

इस सबंधी जानकारी देते हुए डा. के. आर. बाली एस.एम.ओ. इंचार्ज पी.एच.सी. टांडा ने बताया कि नोबल कोरोना वायरस के संबंध में सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह के दिशा निर्देशों अधीन गांव झांस में राधा स्वामी सत्संग घर में बनाए गए राहत कैम्प में जम्मू कश्मीर के पांच नागरिक रह रहे हैं।

जिनका रोज़ाना मैडीकल चैकअप डा. करन विर्क के नेतृत्व में रैपिड रिस्पांस टीम की ओर से किया जा रहा है तथा उनकी सेहत पर लगातार नजऱ रखी जा रही है। उन्होंने बतया कि डेरे में राहत कैंप में मौजूद नागरिकों के खाने-पीने तथा सफ़ाई का पूरा प्रबंध किया जा रहा है। अब आम लोगों से पुरज़ोर अपील है की है कि वे अपने घरों में रहें तथा सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए इस बार भयानक बिमारी से अपने आप को तथा अपने समाज को बचाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here