Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur मंडियों में गेंहू की आमद के लिए आढ़तियों को दिए जाएंगे 5-5...

मंडियों में गेंहू की आमद के लिए आढ़तियों को दिए जाएंगे 5-5 पास: जसप्रीत

गढ़शंकर(द स्टैलर न्यूज़)। गेंहू की आमद मंडियों में शुरू होने से पहले जिला मंडी अधिकारी होशियारपुर ने सभी मार्केट कमेटियों को जारी पत्र में दिशा निर्देश जारी किए है। जिसके तहत गेंहू की आमद के लिए मार्केट कमेटी के सचिव हर आढ़ती को एक बार में पांच पास जारी करेंगे और आढ़ती 72 घंटे पहले वह पास जिमीदार को देगा और पास जिस तिथि के लिए जारी होगा उसी तिथि के लिए वेलिड होगा। एक पास पर पचास क्विंटल जिमीदार गेंहू लेकर आ सकता है।

Advertisements

अगर गेहूं 100 क्विंटल लानी है तो उसे 2 पास लेने पडं़ेगे। मार्केट कमेटी के सभी कर्मचारियों व सीजन के लिए रखे कर्मचारियों को मार्केट कमेटी सचिव द्वारा पास जारी किए जाएंगे और सभी को मास्क मुहैया करवाए जाएंगे। हर दिन पूरी मंडी को सेनेटाइज किया जाएगा और विशेष तौर पर काटें वाली जगह व यहां लेबर टच करती है वहां पर सैनीटाइज करने के लिए ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। प्रशासन द्वारा अनाज मंडी के सभी गेटों पर पुलिस कर्मचारी तैनात किए जाएंगे तो साथ में मार्केट कमेटी का कर्मचारी रहेगा जो ट्राली के अंदर जाने के लिए वेलिड पास चैक करेगा।

इसके अलावा प्रशासन द्वारा गेटों पर डाक्टरों को तैनात करेगा जो मंडी में जाने वालों की सेहत का चैकअप करेगा। मार्केट कमेटी द्वारा आढ़ती को गेंहू की आमद के लिए जारी पास आढ़ती जिला होशियारपुर के बाहर के किसान को नहीं दे सकता। सीजन दौरान कोई भी टंकियों के पानी को पीने के लिए प्रयोग नहीं करेगा। सभी को बंद बोतल वाला पानी पिलाया जाएगा। अनाज मंडी गढ़शंकर के इंचार्ज जसप्रीत सिंह ने कहा कि सौशल डिस्टेंस के लिए ट्रालियों को खड़ा करने के लिए मार्किग कर दी गई है। किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। जिला मंडी अधिकारी द्वारा दिए निर्देशों के तहत ही गेंहू की खरीद व अन्य काम किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here