
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता तीक्ष्ण सूद ने अपने गृह निवास पर अपने साथियों विजय पठानिया, विनोद परमार, अश्विनी गैंद के साथ मिलकर स्वयं कोरोना से बचने के लिए मुंह, नाक ढकने हेतु मास्क बनाने का काम शुरू किया।

साधारण नए कपड़े से बिना किसी तकनीक व मशीनरी का उपयोग किए उन्होंने 3 घंटे में 200 से अधिक मास्क बना डाले। ऐसे मास्क बनाने में खर्चा बहुत कम आता है। इसी मौके पर तीक्ष्ण सूद ने कहा कि कोरोना संकट के लॉकडाउन करफ्यू खत्म होने के बाद भी समाजिक दूरी व मास्क की महत्ता रहेगी, क्योंकि जब बड़ी गिनती में लोग बाहर निकलेंगे तो सभी को अपने मुंह, नाक ढककर ही अपनी सुरक्षा करनी पड़ेगी इसलिए मास्क की उपयोगिता राशन से भी बढ़ जाएगी।












