
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाली सिखो की संस्था यूनाइटेड सिख की ओर से आज सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह को पी.पी.ई. किट्स भेंट की गई ताकि कोविड-19 के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के जो योद्धा लड़ रहे हैं उनको सुरक्षा प्रदान की जा सके। सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने संस्था के सहयोग के लिए उनका आभार जताते हुए कहा कि संस्था ने भविष्य में भी इस तरह सहयोग का आश्वासन दिया है।

यूनाइटेड सिख संस्था के पंजाब टीम हैड गुरप्रीत सिंह सेठी ने कहा कि आज सिविल सर्जन के माध्यम से डाक्टरों के लिए पी.पी.ई. किट्स व नर्सिज के लिए फूल सूट भेंट किए गए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली से संस्था ने पंजाब के लिए 400 पी.पी.ई. किट्स भेजी गई है, जिसको पंजाब के सभी शहरों में बांटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में और पी.पी.ई. किट्स आएंगी और उन्हें भी आगे वितरित कर दिया जाएगा। श्री सेठी ने बताया कि यूनाइटेड सिख संस्था के अमृतसर, बरनाला, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, मोहाली, चंडीगढ़ में यूनिट चल रहे हैं, जहां हम लंगर, सूखा राशन, मैडिकल की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूनाइटेड सिख दुनिया की एकमात्र सरदारों की संस्था है जो कि यू.एन.ओ. से संबंधित है। उन्होंने बताया कि दुनिया में कहीं भी कोई आपदा हो तो हमारी संस्था मदद के लिए सबसे पहले आगे आती है।












