Monday, October 19, 2026
Home Crime हथियारबंद लुटेरों ने गन प्वाइंट पर पंजाब नैशनल बैंक से उड़ाए 5...

हथियारबंद लुटेरों ने गन प्वाइंट पर पंजाब नैशनल बैंक से उड़ाए 5 लाख, सीसीटीवी में कैद हुए लुटेरे

robbery-with-finance-company-magaer-jalandhar-punjab

मोहाली(द स्टैलर न्यूज़)। कुछ हथियारबंद लुटेरों द्वारा एक बैंक में लूट की वारदात अंजाम दिए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी अनुसार पंजाब के मोहाली क्षेत्र के फेज-3 में स्थित पंजाब नैशनल बैैंक की शाखा में कुछ हथियारबंद लुटेरों द्वारा आज 17 जून को दोपहर करीब पौने 2 बजे डकैती को अंजाम दिया गया। लुटेरों ने गन प्वाइंट पर 5 लाख रुपये की राशि लेकर फरार हो गए। पता चला है कि लुटेरे आई-20 कार में सवार होकर आए थे और उनके मुंह ढके हुए थे।

Advertisements

बताते चलें कि इस बैंक में सभी महिला कर्मचारी ही हैं तथा उनकी और ग्राहकों की सुरक्षा के लिए कोई गार्ड भी तैनात नहीं है। लुटेरों के पास हथियार देखकर महिला कर्मचारी इतना डर गई थी कि उन्होंने सायरन भी नहीं बजाया जिस कारण लुटेरे वारदात कर आराम से बैंक से निकल गए। लेकिन उक्त घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here