Sunday, November 1, 2026
Home Jammu & Kashmir 300 फीट गहरी खाई में गिरी इको कार, तीन बच्चों सहित पांच...

300 फीट गहरी खाई में गिरी इको कार, तीन बच्चों सहित पांच की मौत

जम्मू(द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू के जिला डोडा में आज 26 जून को एक बड़ा सडक़ हादसा हो गया। ईको कार जेके-019-6674 नंबर 300 फीट गहरी खाई में गिरने से 5 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब कार रामबन से डोडा जा रही थी और दर्दनाक हादसे का शिकार हुए लोगों की मौत हो गई। डोडा पुलिस के मुताबिक जैसे ही यह कार अस्सर गांव के रागी नाले के पास पहुंची तो अचानक चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और यह कार करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। घटना पर मौजूद लोगों के मुताबिक यह कार सीधी नदी में जा गिरी।

Advertisements

इस कार में तीन बच्चों सहित पांच लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने बचाव ऑपरेशन शुरू किया और कई घंटों तक चले इस बचाब कार्य में पुलिस ने सभी पांच शव कब्जे में ले लिए और मामला दर्ज कर लिया। वहीं बीते रोज भी जम्मू कश्मीर के जिला किश्तवाड़ में दर्दनाक हादसा हुआ था। बता दें कि यह हादसा तब हुआ जब पहाड़ी क्षेत्र सडक़ मार्ग से गुजर रही एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। नदी के पानी का बहाव तेज होने के कारण 6 लोगों के साथ कार नदी में समा गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here