
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। महिला को परमात्मा ने बहुत से गुणों से निवाजा है। उन में एक गुण यह भी है कि अगर कोई महिला यह ठान ले कि उस ने मंगल फतेह करना है, तो यह काम भी उस ने कर दिखाया है। ऐसी ही भावना वार्ड नंबर 4 गौतम नगर की रहने वाली प्रतिष्ठा दवेश्वर ने विश्व विख्यात युनिवर्सिटी ब्रिटिश आक्सफोर्ड़ में पढ़ाई के लिए चयनित हो कर दिखाई है। उपरोक्त शब्द भाजपा महिला मोर्चा, पंजाब की प्रदेश सचिव नीति तलवाड़ ने आज अपने कार्यालय में प्रतिष्ठा दवेश्वर को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहे। नीति तलवाड़ ने कहा कि प्रतिष्ठा ने किसी भी परिस्थिति को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।

उन्होने हर मुश्किल का सामना करते हुए अपने लक्ष्य को अर्जुन के तीर की तरह मछली की आँख को भेदते हुए प्राप्त किया। उन्होने कहा कि प्रतिष्ठा दवेश्वर की यह उपलब्धि दूसरी बेटियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा होगी। नीति तलवाड़ ने कहा कि प्रतिष्ठा ने अपनी लगन व मेहनत से जो मुकाम हासिल किया है, वो औरों को लिए एक मिसाल बनेगा। नीति तलवाड़ ने प्रतिष्ठा के माता पिता की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिष्ठा की इस सफलता के पीछे उस के माता पिता की मेहनत और उन का सहयोग भी शामिल है। उन के इस सहयोग को देखते हुए कोरोना मुक्ति के बाद उन के परिवार को सम्मानित किया जाएगा, तां कि दूसरे माँ बाप भी अपने बच्चों का हौंसला बढ़ा सकें।












