
हरियाना (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रीति पराशर। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से जारी बारहवीं की परीक्षा परिणाम में ढोलवाहा रोड पर स्थित माई भगवती गर्ल्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। इस संबंधी स्कूल की प्रिंसीपल सुषमा कालिया ने बताया कि इस साल स्कूल की कुल 45 छात्राओं ने परीक्षा दी थी जिसमें से 42 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उतीर्ण हुए इनमें से 7 छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है।

उन्होंने बताया कि स्कूल की छात्रा पूजा पुत्री मक्खन सिंह गांव बस्सीबाद ने 97 प्रतिशत अंक हासिल जहां स्कूल में पहला स्थान पर आई है, वहीं मुस्कान पुत्री सोहन निवासी गांव निक्कीवाल 96 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में दूसरे स्थान और शमशाद बेगम पुत्री अली मोहम्मद निवासी कंगमाई 92 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रही है।
आज बुधवार को स्कूल परिसर में इन मेधावी बच्चों को सम्मानित करते हुए स्कूल की प्रिंसीपल सुषमा कालिया ने उतीर्ण हुई छात्राओं व उनके माता-पिता के साथ स्कूल की सभी अध्यापिकाओं को बधाई दी। इस अवसर पर अध्यापिकाएं विनीता शर्मा, अंजना मिश्रा व निर्मल सैनी भी उपस्थित थी।












