समाज सेवी संजीव अरोड़ा उत्कृष्ठ सेवा पदक से सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत विकास परिषद की प्रांतीय कौंसिल की बैठक प्रातंयीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुई। बैठक में राष्ट्रीय मंत्री संजीव मिगलानी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। राजिंदर ऋषि प्रांतीय अध्यक्ष, प्रांतीय संरक्षक डा. अनिल कालिया, नवनियुक्त अध्यक्ष प्रो. एस.एम. शर्मा, सचिव सरवेश शर्मा, संतोष शर्मा, विकास रत्न विशेष तौर से उपस्थित थे। इस मौके पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय कनवीनर (नेत्रदान एवं रक्तदान) संजीव अरोड़ा को परिषद की तरफ से उत्कृष्ठ सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

Advertisements

इस मौके पर राष्ट्रीय मंत्री संजीव मिगलानी ने कहा कि संजीव अरोड़ा जैसे कर्मठ और निष्ठावान स्वयं सेवकों की बदौलत ही आज परिषद अपने पांच सूत्रों पर कामयाबी से चलती हुई मानवता की सेवा के नए आयाम लिख रही है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर में मानव सेवा के नए मील के पत्थर के रुप में संस्था को स्थापित करने में संजीव अरोड़ा व इनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान है। जो सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस मौके पर परिषद के अन्य पदाधिकारियों ने भी संजीव अरोड़ा को पदक मिलने पर बधाई दी और उन्हें इसी लग्न के साथ समाज सेवी कार्यों को जारी रखने की बात कही।

परिषद द्वारा उत्कृष्ठ सेवा पदक देकर सम्मानित किए जाने पर संजीव अरोड़ा ने सभी का धन्यवाद किया। संजीव अरोड़ा ने कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है और वे इस वाक्य पर चलते हुए अपना फर्ज निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी व्यस्तत्म दिनचर्या से कुछ समय मानवता की सेवा के लिए निकालना चाहिए ताकि समाज में पिछड़े हमारे भाई-बहन समाज की मुख्य धारा का हिस्सा बन सकें। उन्होंने कहा कि यह पदक उन्हें नहीं बल्कि उनकी पूरी टीम के लिए मान की बात है। संजीव अरोड़ा ने कहा कि नेत्रदान और रक्तदान के प्रति लोग जागरुक हो रहे हैं, परन्तु अभी भी इस मार्ग पर और मेहनत करने की जरुरत है तथा परिषद रक्तदान और नेत्रदान को पूरे पंजाब में एक आंदोलन का रुप प्रदान करने हेतु प्रयास करेगी। इस मौके पर होशियारपुर शाखा के प्रधान जगमीत सिंह सेठी, सचिव राजिंदर मोदगिल, वित्त सचिव तिलक राज शर्मा व अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here