Tuesday, November 3, 2026
Home Hoshiarpur बौड़ी बस्सी व अन्य धार्मिक स्थानों को जोडऩे वाले चो के काजवे...

बौड़ी बस्सी व अन्य धार्मिक स्थानों को जोडऩे वाले चो के काजवे को बनाने के लिए करुंगा प्रयास: सुदर्शन धीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। चब्बेवाल के नजदीकी गांव बस्सी कलां में बस्सी बौड़ी व अन्य धार्मिक स्थलों को जोडऩे वाले मार्ग पर चो में बना काजवे जोकि बरसात के कारण बह गया था, के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब 20 गांवों को जोडऩे वाला यह मार्ग अपनी दशा सुधारे जाने की राह जोत रहा है। इस संबंधी गांव निवासियों एवं धार्मिक स्थालों के प्रतिनिधियों की एक बैठक हुई। जिसमें प्रदेश स्वर्णकार संघ के उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद कांग्रेसी नेता सुदर्शन धीर ने विशेष तौर से पहुंचकर इस मामले को उठाया और लोगों को आश्वस्त किया कि वह इसके हल के लिए क्षेत्रीय विधायक डा. राज कुमार एवं अन्य बड़े नेताओं से मिलेंगे।

Advertisements

लोगों ने बताया कि 2010 में इस सडक़ का उद्घाटन श्री धीर ने किया था और इसके बनने से लोगों ने काफी राहत महसूस की थी। मगर अब बरसात के कारण काजवे बह जाने से समस्या विकराल रुप धारण करती जा रही है। इसके चलते चो से गुजरना समस्या बना हुआ है। जरा सी बारिश से रास्ता कीचड़ एवं दलदल में बदल जाता है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने मांग की कि इस मार्ग को जल्द से जल्द बनवाया जाए। पूर्व पार्षद धीर ने लोगों को बताया कि वह इसे बनवाने के लिए प्रयास करेंगे। इस मौके पर विजय कुमार, ब्रह्मदत्त, हरिशरण गौतम, लेखराज, अश्विनी कुमार, बिट्टू, शूभम, राकेश कुमार, मनी, हनी, पंकज, मोहन लाल, सज्जन प्रसाद आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here