बब्बी पेंटर सहित दर्जनों बाल्मीकि नेताओं ने पकड़ा भाजपा का दामन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मण्डल अध्यक्ष अशोक शोकी जिला सचिव सुरिंदर भट्टी व चिंटू हंस के प्रयासों से बब्बी पेंटर अपने दर्जन साथियों सहित भाजपा में शामिल हुए। रमेश लाल बब्बी भगत नगर के जाने माने कांग्रेसी नेता और भगवान बाल्मीकि शक्ति सभा के प्रधान हैं। उनके भाजपा में आने से कांग्रेस की कमर टूट गई है। भाजपा में शामिल होने पर स्वागत करते हुए पूर्व कैबिनेट तीक्ष्ण सूद, जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा, पूर्व मेयर शिव सूद, जिला महामंत्री विनोद परमार, कुलवंत कौर, कमल वर्मा व संजू अरोड़ा ने सभी साथियों का सिरोपा पहनाकर स्वागत किया।

Advertisements

इस मौके पर नए कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए तीक्ष्ण सूद ने कहा कि भाजपा एक परिवार की तरह चलने वाली पार्टी है,अब बब्बी पेंटर उस परिवार के सदस्य बन गए है। भाजपा ने हमेशा ही दलित समाज के उत्थान के लिए काम किया है।जिसके चलते आज सारा समाज भाजपा के साथ जुडक़र काम करना चाहता है।

जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आए बब्बी का स्वागत करते हुए कहा कि बब्बी के आने से पार्टी और मजबूत होगी और बाल्मीकि समाज देश की प्रगति में अपना योगदान डालेगा। पूर्व मेयर शिव सूद ने कहा कि पार्टी ने हमेशा बाल्मीकि समाज की समस्याओ को हल करवाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि सफाई सेवकों को पक्का करने की लड़ाई नगर निगम में बतौर मेयर लड़ी थी, लेकिन मौजूदा कांग्रेस सरकार ने इन्हें पक्का करने वाला प्रस्ताव रद्द कर दिया। भाजपा दोबारा इन सफाई सेवकों के हक़ की लड़ाई लड़ेगी।

इस मौके पर हरीश लाहौरिया, आशु लाहौरिया, टोनी, आदिया, अनिल गिल, मुकेश खोसला, अ‘छर, विक्की भट्टी, सलीम हंस, सुमित, दीपक, राजेश सूरी, निशू भट्टी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here