
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सहकार भारती जिला होशियारपुर इकाई की एक विशेष बैठक जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सूद की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में में पंजाब के सह संयोजक चेतन सूद मुख्य रूप से उपस्थित हुए। बैठक दौरान इकाई में विस्तार करते हुए कार्यकारिणी में बदलाव एवं नए पदाधिकारियों की नियुक्त की गई।

नई कार्यकारी अनुसार अनिल कुमार सूद को अध्यक्ष, मनीष कपूर को महासचिव, नवीन मरवाहा उपाध्यक्ष, रवि शर्मा कैशियर, संगठन मंत्री व मीडिया सलाहकार अनुराग कालिया, फाइनेंस सचिव शिवम सूद, लीगल एडवाइजर रामपाल थिंड, एडवाइजर विनय सूद, सोशल मीडिया इंचार्ज मोहित बहल, कार्यकारिणी सदस्य कुलभूषण बग्गा, रिक्की मल्होत्रा, दीपक कपूर, विकी मल्होत्रा को बनाया गया।











