Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur सुंदर नगर बस्ती में श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र धन संग्रह के...

सुंदर नगर बस्ती में श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र धन संग्रह के लिए बैठक आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र धन संग्रह के लिए एक बैठक सुंदर नगर बस्ती में भोले नाथ मंदिर में आयोजित की गई। जिसमें सुंदर नगर और भीम नगर मोहल्ले के राम भक्तो ने सहभागता की। बैठक में श्रीराम जनम भूमि तीर्थ क्षेत्र धन संग्रह टोली के नगर संजोजक रजीव महाजन जी विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक में बस्ती के प्रमुख दलीप ने राम भक्तो को संबोधित करते हुए कहा की भगवन राम के मंदिर का निर्माण हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है।

Advertisements

बहुत लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या जी में भगवन श्रीराम जी का मंदिर का निर्माण होने जा रहा है,हम सभी इस निर्माण कार्य में अपना योगदान डाल सके इसलिए हमे गली गली और घर घर जाकर लोगो से इस महान कार्य में धन राशि दान कर अपना योगदान डालने का आग्रह करें। इस बैठक में बलबीर कुमार, प्रकाश, मुनीश कुमार, डा. रमन घई,तुषार, मनोज, बबलू, अशोक कुमार, रामपाल, मोहनलाल आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here