Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur वार्ड-28 के उम्मीदवार जसविंदर पाल ने टिकट दिए जाने पर कांग्रेस हाईकमांड...

वार्ड-28 के उम्मीदवार जसविंदर पाल ने टिकट दिए जाने पर कांग्रेस हाईकमांड का जताया आभार

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। नगर निगम चुनावों के मद्देनजऱ होशियारपुर शहर के वार्ड नंबर 28 से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार जसविंदर पाल ने उन्हें टिकट दिए जाने पर पार्टी हाईकमान, कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, जिला प्रधान डा. कुलदीप नंदा तथा नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा का धन्यवाद किया।

Advertisements

इस मौके पर जसविंदर पाल ने कहा कि वह वार्ड नंबर-28 के उम्मीदवार है तथा उसी वार्ड के निवासी होने के चलते वह अपने वार्ड की समस्याओं को जानते हैं तथा उनके वार्ड की समस्याओं एवं वार्ड निवासियों की परेशानियों को हल करवाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मंत्री अरोड़ा द्वारा जिले में जिस प्रकार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं उसी प्रकार अपने वार्ड में भी तेज गति से विकास कार्य करवाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here