चाइना डोर की चपेट में आने से प्रियंका के गले पर हुआ घाव, बाल-बाल बची

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मानव जीवन व पर्यावरण के लिए घातक चाइना डोर(प्लास्टिक) पर पाबंदी के बावजूद सरेआम हो रही बिक्री को रोकने की तरफ प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई न किए जाना लोगों की जान पर बनता जा रहा है। आए दिन इस डोर की चपेट में आने से घायल होने वाले लोगों का दर्द शायद सरकार व जिला प्रशासन समझना जरूरी नहीं समझता। जिसके चलते कई लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा है।

Advertisements

ताजा घटना में मोहल्ला कीर्ती नगर निवासी प्रियंका कौशल जोकि बाजार से घर जा रही थी कि जैसे ही वह सैशन चौंक के समीप पहुंची तो तारों में फंसी चाइना डोर उसके गले में लिपट गई और जब तक प्रियंका रूकती डोर खिचने से उसके गले पर गहरा घाव हो गया था। भगवान का शुक्र रहा कि वह धीरे थी तथा समय पर रूक गई। अन्यथा डोर से उसका गला भी कट सकता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here