योग साधन आश्रम पिछले 68 वर्ष से कर रहा समाज की निस्वार्थ सेवा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। योग साधन आश्रम मॉडल टाउन होशियारपुर पिछले 68 वर्ष से समाज की निस्वार्थ एवं निशुल्क सेवा कर रहा है, जिसमें धर्म, योग एवं भक्ति का निरंतर प्रसार हो रहा है। यह आश्रम योगीराज सदगुरुदेव चमनलाल कपूर ने अपने सदगुरू योगेश्वर स्वामी मुलख राज के आदेशों अनुसार 1952 में अपन निजी आवास को भक्तों को समर्पित किया था।

Advertisements

यहां प्रतिदिन प्रात: 6:00 से 8:00 तक ऋषियों का योग बिना फीस, बिना दवाई सिखाया जाता है। केवल हवा पानी तथा नमक द्वारा असाध्य रोगों का उपचार किया जाता है। इस विद्या द्वारा चमन लाल ने असंख्य जीवों को स्वास्थ्य लाभ तथा जीवनदान दिया है। दिन भर में 2 समय यहां भक्ति साधना हेतु आरती पूजा होती है। प्रतिदिन सायं गीता पाठ, प्रत्येक वीरवार एवं संक्रांति को हवन सत्संग तथा प्रत्येक रविवार को सत्संग निरंतर होता है, जिसमें जिज्ञासु साधक भक्ति लाभ प्राप्त करते हैं व मन की शांति प्राप्त करते हैं। वर्ष में 3 विशाल वार्षिक सम्मेलन होते हैं, जिसमें दूर-दूर के दुर्गम प्रदेशों से लोग आकर अपना जीवन कल्याण करते हैं। भक्तों को निरंतर धर्म मार्ग से युक्त रखने हेतु इस आश्रम के तत्वाधान में चार वार्षिक श्रंखलाए योग यात्राएं भी आयोजित की जाती है।

वर्ष 2012 अप्रैल में सदगुरू चमन लाल के ब्रह्मलीन होने उपरांत इस आश्रम का संचालन उनकी सबसे छोटी पुत्री डॉ अमिता रश्मि कर रही हैं, जो दिन-रात निष्ठा से अपने पिता के पद चिन्हों पर चलते हुए आश्रम की समस्त गतिविधियों को पूर्ववत चला रही हैं। करोना जीवाणु के भयदायक प्रकोप के समय जिज्ञासु वर्ग को इस महामारी से सुरक्षित रखने हेतु योग साधना अखंड चलती रही। सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए प्रात: योग प्रशिक्षण 3:45 बजे से 9:45 बजे तक 6 घंटे चलता रहा, जिसमें पुरुष साधकों को पांच-पांच के आठ ग्रुप पोना पोना घंटे के रखे गए तथा स्त्रियों के 5:30 से 8:30 तक पोना घंटे के चार ग्रुप बना दिए गए। यह आश्रम सदगुरुदेव चमन लाल के आशीर्वाद से निरंतर समाज की सेवा करता रहेगा जिसके लिए उनके बच्चे वचनबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here