Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur टला बड़ा हादसा: डीजल से भरा टैंकर पलटा, बाल-बाल बचा चालक

टला बड़ा हादसा: डीजल से भरा टैंकर पलटा, बाल-बाल बचा चालक

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। जालंधर-पठानकोट हाईवे पर गांव खख के नजदीक आज सुबह डीजल से भरा टैंकर हादसे का शिकार हो गया। हादसा सुबह 5:30 बजे के करीब उस समय हुआ जब संगरूर से जम्मू कश्मीर जा रहे तेल से भरे टैंकर में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और टैंकर हाईवे के किनारे पुली को तोड़ते हुए खतानों में पलट गया।

Advertisements

हादसे में मामूली घायल हुए टैंकर चालक जोगिंदर कुमार पुत्र संसार चंद निवासी उधमपुर जम्मू-कश्मीर को घटनास्थल पर पहुंची 108 एंबुलेंस की टीम दलजीत सिंह व सुरजीत सिंह ने प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की। हादसे के बाद हादसाग्रस्त टैंकर से लगातार तेल धरती पर गिरता रहा। जिसके बाद में रोका गया। ड्राइवर ने बताया कि वह यह है डीजल तेल आर्मी सप्लाई के लिए लेकर जा रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here