
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना की तरफ से प्रदेश महासचिव ठाकुर लक्की सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बीजेपी जे.पी नड्डा के नाम मांग पत्र भेजा। इस संबंधी जानकारी देते हुए करनी सेना के प्रदेश महासचिव ठाकुर लक्की सिंह ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सतीश पुनिया प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी द्वारा हिन्दुत्व के गौरव महाराणा प्रताप का अपमान पर उन्हें बरखास्त किया जाए। श्री ठाकुर ने कहा कि पुनिया द्वारा राजस्थान के वल्लभनगर विधानसभा में युवा सम्मेलन में हिन्दुत्व के गौरव महाराणा प्रताप की प्रतिमा पैरों में रखकर जो अपमान किया है इस प्रकार महापुरूषों का अपमान सहन नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी बाद में है पहले हमारे आराध्य महाराणा प्रताप हैं तथा वह उनका अपमान किसी भी सूरत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जे.पी नड्डा से मांग की कि वह सतीश पुनिया सहित मंच पर बैठे सभी नेता उनसे इस अपमान के लिए माफी मांगे और फिर दोबारा कभी हिन्दुत्व की भावनाओं को आहत न करें। उन्होंने कहा कि अगर वह माफी नहीं मांगेंगे तो श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना इसका विरोध करेगी और उग्र प्रदर्शन करने को विवश होगी और इसकी जिम्मेदारी भाजपा व प्रशासन की होगी। उन्होंने मांग की कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उन्हें तुरंत प्रभाव से बरखास्त करें वरना भारतीय जनता पार्टी को इन नगर निगम चुनावों में इसका नतीजा भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।












