Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur गांव जियाण में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी

गांव जियाण में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी

चब्बेवाल (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: शाम धीर। चब्बेवाल के नजदीकी गांव जियाण के छप्पड़ में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव जियाण के एक छप्पड़ में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। गांव निवासियों ने इसकी सूचना थाना चब्बेवाल पुलिस को दी मौके पर पहुंची थाना चब्बेवाल पुलिस ने शव को छप्पड़ से बाहर निकाला।

Advertisements

शव की पहचान नहीं हो पाई थी। जिसके चलते पुलिस ने शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here