Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur अंडर-19 होशियारपुर क्रिकेट टीम ने कपूरथला को हराकर सैमीफाइनल में प्रवेश कर...

अंडर-19 होशियारपुर क्रिकेट टीम ने कपूरथला को हराकर सैमीफाइनल में प्रवेश कर रचा एतिहास

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब क्रिकेटर एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में होशियारपुर ने कपूरथला की टीम को 9 रन से हराकर सैमीफाइनल में प्रवेश कर होशियारपुर की क्रिकेट में एतिहास रच दिया। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए के सचिव डा. रमन घई ने बताया कि कपूरथला में खेले गए दो दिवसीय मैच में होशियारपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रन बनाए। जिसमें शुभम हांडा ने 108 रन की शतकीय पारी के अलावा सौरव मलिक ने 32 रन, जतिंदर सैनी ने 21 रन, मियंक मल्होत्रा ने 15 रन व अनिकेत राणा ने 14 रन की पारी खेली। कपूरथला की तरफ से गेंदबाजी करते हुए समीर खान व सौरव शर्मा ने 4-4 खिलाडिय़ों को आउट किया। कपूरथला की टीम पहली पारी में विशाल सैनी की घातक गेंदबाजी के आगे पूरी तरह बिखर गई व सारी टीम 168 रन बनाकर आउट हो गई। कपूरथला की तरफ से समीर खान ने 75 रन व जशन चीमा ने 23 रन बनाए। होशियारपुर की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए विशाल ने 6 व रघु कुमार ने 4 खिलाडिय़ों को आउट किया। पहली पारी में कपूरथला की टीम 46 रन की बढ़त प्राप्त करने के बाद दूसरी पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाकर पारी समाप्ति की घोषणा कर दी।

Advertisements

मैच में शुभम हांडा ने बनाए 128 रन, विशाल व रघु ने लिए 8-8 विकेट,6 अंक प्राप्त कर होशियारपुर की टीम ने कुल 18 अंक अर्जित कर किया सैमीफाइनल में प्रवेश

होशियारपुर की तरफ से दूसरी पारी में वतिंदर सैनी ने 36 रन, सौरव मलिक ने 31 रन, गधरव ने 19 रन, राहुल व करण शर्मा ने 15-15 रन बनाए। कपूरथला की तरफ से गेंदबाजी करते हुए संदीप ने 4 व समीर खान ने 2 खिलाडिय़ों को आउट किया। जीत के लिए 188 रन का लक्ष्य लेकर उतरी कपूरथला की टीम दूसरी पारी में 179 रन बनाकर आउट हो गई। कपूरथला की तरफ से हरकीरत सिंह ने 50 रन व हर्ष ने 38 रन बनाए। होशियारपुर की तरफ से दूसरी पारी में भी शानदार गेंदबाजी करते हुए रघु कुमार ने 4, विशाल ने 3, सनील सूद ने 1 खिलाड़ी को आउट किया और दो खिलाड़ी रन आउट हुए। डा. घई ने बताया कि होशियारपुर की टीम ने इस जीत के साथ सैमीफाइनल में प्रवेश कर लिया । डा. घई ने बताया कि होशियारपुर की टीम की यह बड़ी जीत एतिहासिक जीत है तथा होशियारपुर के रघु कुमार अब तक पंजाब के सभी लीग मैचों की समाप्ति पर सबसे ज्यादा विकेट प्राप्त कर पहले स्थान पर पहुंच गए।

अब तक इस टूर्नामैंट में अपने 4 लीग मैचों में 36 विकेट प्राप्त किए हैं। होशियारपुर की इस बड़ी जीत पर एचडीसीए के अध्यक्ष डा. दलजीत खेला, चेयरमैन टूर्नामैंट कमेटी डा. पंकज शिव, विवेक साहनी ने समूह एसोसिएशन की तरफ से टीम को अपनी बधाई दी। डा. रमन घई ने कहा कि जिस तरह होशियारपुर की टीम मेहनत के साथ खेली है टीम आगे भी ऐसा प्रदर्शन जारी रखेंगी। टीम की इस जीत पर डा. घई ने जिला कोच दलजीत सिंह, दविंदर कौर को बधाई देते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत से ही होशियारपुर की क्रिकेट नई बुलंदियों पर पहुंची है और बच्चे अच्छा प्रदर्शन कर पंजाब की टीम में अपना स्थान बना रहें हैं। होशियारपुर की टीम को सैमीफाइनल में पहुंचने पर रंजी खिलाड़ी विजय गट्टा, राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप धामी, आशीष घई, अमित ठाकुर, अर्जुन जौंटी, तारा चंद, गुरविंदर सैनी, पुनीत भट्टी, करण चावला आदि ने टीम को अपनी बधाई दी। डा. घई ने बताया कि कोविड के चलते सैमीफाइनल मैच एचडीसीए की तरफ से सुनिचित समय के लिए स्तगित कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here