Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur कोतवाली बाज़ार की सडक़ों का काम जल्द किया जाए पूरा: अशोक सूद

कोतवाली बाज़ार की सडक़ों का काम जल्द किया जाए पूरा: अशोक सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के कोतवाली बाज़ार में शॅापकीपर एसोसिएशन के प्रधान अशोक सूद हैप्पी ने प्रशासन से मांग की कि सारे काम छोड़ कर कोतवाली बाज़ार कि तरफ ध्यान दिया जाए तथा इसे जल्द ही बनाया जाए। हैप्पी सूद ने इस बात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शहर का सबसे पुराना व मशहूर कोतवाली बाज़ार कि सडक़ों को तोड़े आज 5 महीने का समय हो गया है तथा इसको बनाने का काम बहुत ही धीमा चल रहा है। ऊपर से सारा दिन मिट्टी उड़ती रहती है, जिससे सभी लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है।

Advertisements

हैप्पी सूद ने कहा कि एक तरफ कोरोना महांमारी ने लोगों को बीमार कर के रखा है, दसूरी तरफ उड़ती धूल ने सांस कि बीमारी लोगों व दुकानदारों में आम पाई जा रही है। हैप्पी सूद नमे प्रशासन से यह मांग कि है कि इस कार्य को युद्धस्तर पर कराया जाए ताकि ग्राहक बाज़ार में आना शुरू करें तथा व्यापार को बढ़ावा मिले। इस अवसर पर हैप्पी सूद ने कहा कि काम शुरू होने पर नारियल तोडऩे तो विधायक जी आते है पर बाद में चलता काम देखने कोई नहीं आता। लोग अब इसका जवाब आने वाले चुनावों में देंगे। इस अवसर पर ब्रज भूषण सूद, मदन गांधी, मनोहर सिंह, गोपाल गोगीया, प्रितपाल सेठी, इशवर गोयल, ओम प्रकाश, धमेन्द्र अग्रवाल, सैफ बत्तरा, विशाल कपूर, विजय मरवाहा, जतनेश मक्कड़, राहुल गांधी, पंडित नरोत्तम शर्मा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here