सुनील ठाकुर भाजपा एनजीओ सैल के मंडल अध्यक्ष नियुक्त

दातारपुर: हलेड़ के सुनील ठाकुर सोनू को भाजपा एनजीओ सैल का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन मीडियम इंडस्ट्री बोर्ड पंजाब व भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर रघुनाथ सिंह राणा ने विशेष तौर से पहुंचकर सोनू को सम्मानित किया।

Advertisements

इस अवसर पर राणा ने कहा सुनील ठाकुर की नियुक्ति से पार्टी को आगामी विधानसभा चुनावों में बहुत लाभ होगा।

उन्होंने कहा ठाकुर मेहनती और ईमानदार कार्यकर्ता हैं। इस अवसर पर संजीव भारद्वाज भाजपा जिला सचिव, मंडल अध्यक्ष सुभाष बिट्टू, सुनील सोनी, डा. राजीव तथा अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here