Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur वनों और वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए सहयोग दें लोग: महावीर...

वनों और वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए सहयोग दें लोग: महावीर सिंह

दातारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गर्मी के दिनों में बीड़ी और सिगरेट का जलता टुकड़ा फेंकने से वन विभाग को सबसे ज्यादा नुकसान होता है। बीड़ी और सिगरेट का जलता टुकड़ा आग लगने का कारण हो सकता है। इससे वन संपदा को भारी नुकसान हो सकता है। इस मौसम में आग भी जल्द पकड़ लेता है। वन विभाग के कंजरवेटर महावीर सिंह ने उक्त शब्द कहे। उन्होंने कहा कि फायर सीजन (गर्मी का मौसम) में वन विभाग द्वारा 15 मार्च से 15 जून तक फायर सीजन निर्धारित है। इस दौरान वन में पेड़ों की सूखी पत्तियां अधिक मात्रा में गिरती हैं। तापक्रम अधिक होने के कारण यह आसानी से जलती हैं।

Advertisements

वन में बीड़ी अथवा सिगरेट या तीली से निकली छोटी सी चिंगारी से आग लगने की संभावना होती है। उन्होंने कहा इन दिनों लगी आग से वनों और वन्य जीवों को बहुत नुक्सान होता है। इस अवसर पर रेंज अधिकारी दलजीत कुमार ने भी लोगों से वन क्षेत्र के नजदीक अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा और कहा वन सम्पदा की सुरक्षा हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा यदि कहीं भी वन में आग की घटना हो तो तत्काल विभाग अथवा अग्निशमन विभाग को सूचित करें ताकि वनों और वन्य प्राणियों की हानि को रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here