
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज जब संसार में आक्सीजन के लिए लोग परेशान हैं, उस समय प्रमुख समाज सेवक मनोज गुप्ता के बच्चों गरिमा गुप्ता और हार्दिक गुप्ता ने तुलसी के पौधे लोगों को बाँटने को लिए तैयार किये। यह पौधे उन्होंने अपने घर के पास पड़े ख़ाली प्लाट में तैयार किये। इस संबंधी जानकारी देते हुए मनोज गुप्ता ने बताया कि आक्सीजन और शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में तुलसी बहुत ही उपयोगी है।

तुलसी के पौधे के पास 10-15 मिनट बैठने से हमें शरीर के लिए ज़रूरी आक्सीजन मिलती है। जो लोग तुलसी का हर रोज़ करते है वो बहुत ही कम बीमार होते है। सनातन धर्म में इसीलिए इसकी पूजा की जाती है क्योंकि यह मानव जाति के लिए बहुत लाभदायक है।
इस दौराान बच्चों ने कहा कि यह प्रेरणा उन्हें उनकी माता रितु गुप्ता से मिली। जिन्हें पेड़ पौधों से बहुत प्यार है और घर में बहुत से पौधे जो कि मनुष्य के लिए लाभदायक हंै वो उनको लगाती है व उनकी देखभाल भी हमारी तरह ही करती हैं। संसार में अगर मानव जाति को सुखी जीवन जीना है तो उन्हें पेड़ पौधों को बचाना होगा और अपने परिवार में हर सुख-दुख के समय 2-4 पौधे जरुर लगाने होंगे। हार्दिक गुप्ता और गरिमा गुप्ता ने कहा कि यह कार्य वो निरन्तर जारी रखेंगे और अलग-अलग प्रकार के पौधे तैयार कर लोगों को नि:शुल्क बाँटते रहेंगे।












