किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर आज़ाद किसान कमेटी दोआबा ने मोदी सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज़ाद किसान कमेटी दोआबा होशियारपुर की ओर से जो संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली की सरपरस्ती में सुतैहरी रोड, रिलायन्स शोरूम के आगे जो धरना शुरू किया था, उस धरने को 219 दिन बीत चुके हैं पर केन्द्र सरकार अपना रवैय्या नहीं बदल रही। इस मोर्चे के प्रधान सुखपाल सिंह काहरी तथा मीत प्रधान कुलभूषण प्रकाश सैनी ने जानकारी सांझी करते हुये बताया कि हरियाणा में खट्टड़ सरकार द्वारा किसानों पर लाठीचार्ज किया गया, गोलियां चलाई गई तथा असहनीय अत्याचार किया गया। खट्टड़ सरकार कह रही है कि किसानों के इक्ट्ठे होने से कोरेाना फैलता है लेकिन हम किसान खट्टड़ से पूछते हैं कि बंगाल में जो मोदी की रैलियां की गई तब कोरोना मोदी के जुमले सुनता था तथा रैलियों के बाद कोरोना ने पंख पसार लिये तथा ममता सरकार को पूर्ण लॉकडाऊन करना पड़ाा।

Advertisements

इन्होंने भाजपा सरकार को ताडऩा की कि किसान भाजपा को गावों में घुसने नही देंगे जब तक तीन काले कानून वापिस नही होते। मोदी सरकार ने खट्टड़ को जो छूट दे रखी है उसका पंजाब में 2022 के विधानसभा तथा लोकसभा के चुनावों में भाजपा को सबक सिखाया जायेगा। उन्होंने कहा कि मोदी तथा उसके समर्थकों को किसान/मज़दूर तथा अन्य संगठन मुंह न लगायें। धरनाकारियों ने मोदी सरकार के विरूद्व जमकर नारेबाजी की।

इस धरने को अशोक कुमार पट्टी, दिलबाग सिंह काहरी, शाम सिंह मोना कलां, कुलभूषण प्रकाश सैनी मोना कलां, ज्ञान सिंह भलेठू, मंगत सिंह, हरबंस सिंह, सुखपाल सिंह काहरी, मलकीत सिंह हुक्कडां, मनजीत सिंह फतेहगढ़, निर्मल सिंह हुक्कड़ा, बलजीत सिंह साहरी तथा सतनाम सिंह ने भी सम्बोधन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here