
हाजीपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रवीण सोहल। बाबा नन्द लाल सर्वहितकारी विद्या मन्दिर सहौड़ा-डडियाल में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए आर्थिक सहयोग के लिए “एडाप्ट टू एजूकेट अभियान” शुरू किया गया है। जिस के तहत विद्या मन्दिर के संरक्षक डा.विष्णु दत्त शर्मा द्वारा 4 छात्रों का वर्ष भर का शिक्षण शुल्क 50 हजार की धन राशी विद्या को भेंट की गई ।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक सेवा निवृत एस.डी.ओ. अशोक शर्मा,मन्दिर कमेटी प्रधान ठाकुर सुरजीत सिंह तथा संस्कार केंद्र प्रमुख दविंदर विशेष तौर पर उपस्थित थे। विद्या मन्दिर कमेटी तथा प्रधानाचार्य रीटा कुमारी ने इस सहयोग के लिए डा.विष्णु दत्त शर्मा का आभार व्यक्त किया।











