भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष बनाने पर कर्मवीर बाली ने दी बधाई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला संघर्ष कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुये जि़लाध्यक्ष कर्मवीर बाली ने भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष बनने पर देशवासियों को बधाई दी। कर्मवीर बाली ने कहा कि यह समय देशवासियों के लिए सुनैहरा है जिसे स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा। कर्मवीर बाली ने कहा कि देश के लिए कई ऐसे कदम देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने उठाये हैं जिनका दृढ़ता से मुकाबला किया गया, जिसे दुनियां वालों को भारत का संदेश पहुंचा आज फ्रांस जैसे शक्तिशाली देश और रूस जैसे शक्तिशाली देश भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष पद के लिए बधाई दे रहे हैं। भारत दुनियां के नक्शेपटल पर धर्मगुरू बनकर उभरा हुआ है।

Advertisements

कर्मवीर बाली ने कहा कि भारत दुनियां में शान्ति की स्थापना करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। नरेन्द्र भाई मोदी आज़ादी के बाद पहले प्रधानमन्त्री हैं, जिन्होंने अपनी कार्यशैली से भारत को दुनियां के नक्शे में लाकर खड़ा किया है। 75 सालों बाद भारत को सम्मानजनक पद मिला है। आज से 75 साल पहले वो भारत जो विदेशों से कनक, कपड़े लेता था आज वो दुनिया का अध्यक्ष बन गया है। भारत को दुनियां एक गरीब देश के नाम से जानती थी जो अपनी मेहनत के बलपूते पर दुनियां का अध्यक्ष पद पाने में कामयाब रहा। दुनियां में भारत की इज्ज़त बड़ी है। जिसके लिए नरेन्द्र मोदी बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर पूर्वी मंडल प्रधान निर्मल सिंह, यूथ प्रधान बलविन्द्र कुमार उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here