Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur तेज रफ्तार कार चालक ने सीआईडी कर्मियों को मारी टक्कर, बलजिंदर व...

तेज रफ्तार कार चालक ने सीआईडी कर्मियों को मारी टक्कर, बलजिंदर व प्रवीन घायल, जांच जारी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर शहीद भगत सिंह चौंक पर देर सायं करीब 8.30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कार चालक कथित तौर पर नशे की हालत में लग रहा था तथा कार से पुलिस ने शराब की बोतलें भी बरामद की। मोटरसाइकिल सवार सीआईडी कर्मचारी बताए जा रहे हैं तथा वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर माहिलपुर अड्डे में खाना खाने जा रहे थे। सीआईडी कर्मचारियों की पहचान बलजिंदर सिंह व प्रवीन के रूप में हुई है। प्रवीन फिरोजपुर में कार्यरत है तथा ड्यूटी के कार्य हेतु यहां आए थे।

Advertisements

ड्यूटी उपरांत वह अपने दोस्त बलजिंदर सिंह के पास आ गए। वह दोनों खाना खाने जा रहे थे कि तेज रफ्तार कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने कार चालक को तुरंत काबू कर लिया और कार की तलाशी लेने पर कार से शराब की बोतलें बरामद हुई। कार पर पुुलिस विभाग का स्टीकर लगा होने से अशंका जताई जा रही है कि कार चालक या तो पुलिस में है या उसका कोई रिश्तेदार पुलिस विभाग में है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद कथित आरोपी का मैडिकल करवाने हेतु उसे अस्पताल में लाया गया था। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here