Wednesday, November 4, 2026
Home National त्रिपुरा हिंसा केस: नकली तस्वीरें और वीडियो शेयर करने वाले 102 ट्विटर...

त्रिपुरा हिंसा केस: नकली तस्वीरें और वीडियो शेयर करने वाले 102 ट्विटर अकाउंट्स के खिलाफ यूएपीए के तहत केस दर्ज

अगरतला (द स्टैलर न्यूज़)। त्रिपुरा पुलिस ने हाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं के मामले में 102 ट्विटर अकाउंट्स के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच अब त्रिपुरा पुलिस की क्राइम ब्रांच करेगी। त्रिपुरा पुलिस पीआरओ ज्योतिष्मान डी चौधरी ने बताया कि पानीसागर में हुई हालिया हिंसा से संबंधित फर्जी और विकृत जानकारी फैलाने के लिए यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है। त्रिपुरा पुलिस पीआरओ ज्योतिष्मान डी चौधरी ने आगे कहा कि इस मामले की जांच पहले पुलिस कर रही थी। अब इसे त्रिपुरा पुलिस की क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है। पुलिस इन ट्विटर अकाउंट्स के यूजर्स का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Advertisements

त्रिपुरा के महानिरीक्षक (आईजी) कानून और व्यवस्था प्रभारी सौरभ त्रिपाठी ने पिछले महीने कहा था कि कुछ राष्ट्र-विरोधी और अराजक तत्वों द्वारा त्रिपुरा के पानीसागर में हुई हिंसा को लेकर नकली तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से शेयर किए जा रहे थे। उन्होंने कहा था कि त्रिपुरा में किसी भी मस्जिद में आग की कोई घटना नहीं हुई। पुलिस ने विशिष्ट शिकायतें दर्ज की हैं और जो कुछ भी हुआ था उस पर जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया में दुर्भावनापूर्ण अभियान के संबंध में मामले भी दर्ज किए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here