
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जो कहा उसकी शुरुआत हो चुकी है। आप ने कहा था, कि अगर उनकी पार्टी पंजाब में 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आती है तो राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में बी.आर. आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें लगाई जाएंगी। इसी से प्रभावित होकर मास्टरमाइंड इंस्टिट्यूट के डायरैक्टर तथा समाजसेवी मनी गोगिया ने अपने इंस्टीट्यूट में भी इसकी शुरुआत कर दी है। मनी गोगिया ने कहा किसी राजनेता की बजाए बाबा साहेब आंबेडकर जी और शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की तस्वीरें लगाई है, ताकि इन तस्वीरों को देखकर हम और आने वाली पीढ़ी इनसे प्रेरणा ले सकें।

उन्होंने कहा भारत के संविधान को आकार देने के लिए डा. भीमराव अम्बेडकर का योगदान सम्मानजनक है। उन्होंने पिछड़े वर्गों के लोगों को न्याय, समानता और अधिकार दिलाने के लिए अपने जीवन को देश के प्रति समर्पित कर दिया तथा भगत सिंह की शहादत से न केवल अपने देश के स्वतंत्रता संघर्ष को गति मिली बल्कि नवयुवकों के लिए भी वह प्रेरणा स्रोत बन गए। वह देश के समस्त शहीदों के सिरमौर बन गए है। इसी के साथ डायरेक्टर मनी गोगिया ने कहा नए सेशन से पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने के लिए विद्यार्थियों को हर सोमवार पांच पंजाबी शब्दों के बारे बताएंगे।












