Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur मेयर सुरिंदर कुमार को मांगपत्र सौंपकर सफाई कर्मचारियों तथा सीवरमैनों की समस्याओं...

मेयर सुरिंदर कुमार को मांगपत्र सौंपकर सफाई कर्मचारियों तथा सीवरमैनों की समस्याओं से करवाया अवगत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 12 अप्रैल को नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के वाइस प्रधान विक्रमजीत (बंटी) की प्रधानगी में मेयर सुरिंदर कुमार को एक मांग पत्र भेंट कर सफाई कर्मचारियों तथा सीवरमैनों की समस्याओं से अवगत करवाया तथा कर्मचारियों की मांगों को लेकर चर्चा की। कर्मचारियों को डी.सी. रेट पर करने का नगर निगम अधिकारियों तथा राजनीतिक व्यक्तियों द्वारा वादा किया गया था। उसे लागू करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुए हैं। इस लिए दिनांक 15 अप्रैल 2022 से हड़ताल करने का मांग पत्र मेयर साहिब को सौंपा गया। मांग पत्र में मांग की गई कि 15 से 20 वर्ष तक नौकरी करने के बाद कर्मचारियों को सरकारी नौकरी की शर्तें पूरी करने के बाद भी बाहर रखा गया है। इनकी नौकरी को मुख्य रखते हुए इनके परिवारिक सदस्यों को नौकरी दी जाए। सैनेटरी इंस्पैक्टरों की बदली की जाए, 15-15 साल से एक जी स्टेशन लेकर कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। कर्मचारियों से जबरी वसूली कर रहे हैं। इनकी जल्दी से जल्दी बदली की जाए। आऊटसोर्स पर काम कर रहे सभी ब्रांचों के कर्मचारियों को जल्द से जल्द पोस्टें सरकार से मंगवा कर डी.सी. रेट पर किया जाए ताकि महंगाई की दरों को ध्यान में रखते हुए इनको राहत मिल सके तथा रैगुलर करने में आसानी हो सके।

Advertisements

इस अवसर पर प्रधान करनजोत आदिया ने यकीन दिलवाया कि कर्मचारियों का कोई भी हक नहीं मारा जाएगा। इस अवसर पर सीनियर वाईस प्रधान बलराम, चेयरमैन राकेश कुमार, महासचिव हीरा लाल, मुख्य सलाहकार जोगिन्द्र पाल आदिया, अशोक कुमार, आशु ब्रैच, पंकज अटवाल, सुपरवाइजऱ रजिंद्र कुमार, हरविलास, कैलाश, देव कुमार, नवीन आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here