कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने गांव न्यू शांति नगर में 10 लाख के प्रोजैक्ट की करवाई शुरुआत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रह्म शंकर जिंपा ने गांव न्यू शांति नगर में 10 लाख रुपए की लागत से गंदे पानी के निकास व एक गली के निर्माण कार्य की शुरुआत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शहरों व गांवों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवा लोगों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निपटारा कर रही है। कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने कहा कि यह विकास प्रोजैक्ट शुरु होने से इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गांव की अन्य समस्याओं का भी पहल के आधार पर निपटारा किया जाएगा।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से होशियारपुर के लगभग हर क्षेत्र में जरुरी विकास कार्य करवा कर लोगों के लिए हर सुविधा यकीनी बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि होशियारपुर के सभी गांवों में बुनियादी जरुरतों को पूरा किया जाएगा। ब्रह्म शंकर जिंपा ने कहा कि सिर्फ एक माह में ही मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व कार्य करते हुए प्रदेश के लोगों की हर जरुरी मांग को पूरा कर दिखाया है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में पंजाब सरकार प्रदेश हित में कई ऐतिहासिक फैसले लेने जा रही है। इस मौके पर पार्षद जसपाल सिंह चेची, वरिंदर शर्मा बिंदू के अलावा गांव निवासी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here