सुरेश भाटिया बिट्टू ने गौ माता की सेवा कर मनाया जन्मदिन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया ने गऊशाला में जाकर गौ माता की सेवा कर अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके साथ उनकी धर्म पत्नी सुनीता भाटिया व नई सोच संस्था के संस्थापक अश्विनी गैंद भी मौजूद थे। इस मौके पर सुरेश भाटिया ने कहा कि गौ माता की सेवा से बढक़र कोई पुण्य नहीं है। श्री भाटिया ने कहा कि हमें अपना तथा अपने बच्चों का जन्मदिन होटलों में जाकर पार्टी कर मनाने की बजाए गौ शाला में गौ माता की पूजा कर मनाना चाहिए।

Advertisements

सुरेश भाटिया व उनकी पत्नी सुनीता भाटिया ने अपने हाथों से गायों को गुड़ व चारा खिलाया। इस दौरान उन्होंने अश्विनी गैंद द्वारा की जा रही गायों की सेवा कार्य की भी प्रशंसा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here