
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): सोच सोसायटी द्वारा लुधियाना में आयोजित एनवायरमेंटल कंजर्वेशन फेयर 2022 ने सरकारी हाई स्कूल गोविंदपुर खुन खुन के विद्यार्थियों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया | स्कूल की नवम कक्षा की छात्रा सुखदीप कौर वह उसकी सहयोगी छात्रा आठवीं कक्षा की गुरलीन कौर ने विज्ञान विषय में वातावरण की सुरक्षा हेतु प्रोजेक्ट तैयार किया तथा राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त करके अपने माता-पिता, जिले और स्कूल का नाम रोशन किया |

स्कूल की मुख्य अध्यापका समरितु राणा ने विद्यार्थियों तथा गाइड अध्यापकों पवनदीप चौधरी एवं अनिता राज के साथ-साथ सभी अध्यापकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी इस मौके पर सपना सूद कुलदीप सिंह कर्म सिंह मीना सौंखला अमनदीप कौर राजदीप कौर जसप्रीत कौर रणदीप कुमार अमित कुमार सरोज बाला रशपाल सिंह तथा मंगल राय सिंह भी उपस्थित थे|












