Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur रोटरी वर्ष 2023-24 के लिए योगेश चंद्र प्रधान व राजेंद्र मोदगिल सचिव...

रोटरी वर्ष 2023-24 के लिए योगेश चंद्र प्रधान व राजेंद्र मोदगिल सचिव नियुक्त

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़): रोटरी क्लब ऑफ होशियारपुर की विशेष बैठक प्रधान योगेश चंद्र की अगुवाई में आयोजित हुई। जिसमें विशेष रुप से पूर्व जिला गर्वनर अरुण जैन व रवि जैन उपस्थित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2023-24 के लिए रोटेरियन योगेश चंद्र को एक बार फिर से क्लब का प्रधान बनाया गया और राजेन्द्र मोदगिल को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रधान इलैक्ट योगेश चंद्र अमृतसर में प्रेजीडैंट इलैक्ट मीट में भाग लेने हेतु जाएंगे। इस मौके पर प्रधान योगेश चंद्र ने क्लब की तरफ से पिछले साल किए गए प्रकल्पों एवं गतिविधियों की जानकारी दी व सदस्यों से परामर्श करके आगले साल के कार्य तय किए।

Advertisements

प्रधान योगेश ने बताया कि रोटेरियन राजेन्द्र मोदगिल रोटरी फाउडेशन द्वारा उपने योगदान द्वारा पीएचएफ (पाल हैरिस फैलो) बनाए गए हैं। उन्हें पूर्व र्गवनर अरुण जैन ने लैप्ल पिन व रोटरी इंटरनेशनल से प्राप्त प्रंशसा पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने ने बताया कि क्लब द्वारा आठ रोटेरियन अप्रैल माह में जयपुर में आयोजित रोटरी कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस अवसर पर रोटेरियन अरुण जैन, योगेश चंद्र, अशोक जैन, रवि जैन, सुमन नैय्यर, ओम कांता, डा. रणजीत, संजीव कुमार, नरेश जैन व विशाल सैनी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here