आज्ञापाल साहनी ग्लोबल सिक्ख औथरज एंड बिजनेस अवार्ड 2023 से सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: राकेश भार्गव। होशियारपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी आज्ञापाल सिंह साहनी को वल्र्ड सिक्ख चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में उन द्वारा दी जा रही सेवाओं के लिए ग्लोबल सिक्ख औथरज एंड बिजनेस अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। इस भव्य समागम में विश्व भर से बिजनेसमैन उपस्थित हुए थे। ग्लोबल अध्यक्ष परमजीत सिंह चड्ढा ने यह अवार्ड आज्ञा पाल सिंह साहनी के नाम घोषित करते हुए कहा कि उन्हें पंजाब के इस समाजसेवी एवं उद्योगपति के नाम आज यह घोषणा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि श्री साहनी ने आज होशियारपुर का नाम पूरे विश्व पटल पर सुनहरी अक्षरों में लिख दिया है। आज्ञा पाल सिंह साहनी एवं उनके परिवारिक सदस्यों ने इस मौके कहा कि एक बार तो उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था, जब उनका नाम इस अवार्ड के लिए घोषित किया गया। साहनी ने कहा कि उन्हें अत्यंत खुशी है कि वह पंजाब के जिला होशियारपुर से संबंधित हैं और अपनी नेक नीयति से कार्य कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि आज्ञा पाल सिंह साहनी सरबत दा भला ट्रस्ट के होशियारपुर इकाई के प्रधान हैं।

वह भारत विकास परिषद एवं लायंस क्लब से भी जुड़े हैं । उनकी इस उपलब्धि पर मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ अजय बंगा जो वल्र्ड बैंक के नए चीफ बनने जा रहे हैं, ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें तथा उनके पारिवारिक सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं। इस मौके अन्य के अलावा मनजीत सिंह जीके, हब में एमपी सिंह चड्ढा, एवं औथर शैरी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here