Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur केन्द्र सरकार द्वारा जारी धनराशि से पंजाब सरकार खरीदेगी मोबाईल पशु चिकित्सा...

केन्द्र सरकार द्वारा जारी धनराशि से पंजाब सरकार खरीदेगी मोबाईल पशु चिकित्सा वैन: नई सोच

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)। केन्द्रीय पशुपालन मंत्रालय की योजना से प्राप्त धनराशि से पंजाब सरकार 70 पशु चिकित्सा वैन खरीदकर घर-घर में उपलब्ध करवायेगी ईलाज की सुविधा उक्त बात एक प्रैस नोट द्वारा नई सोच के संस्थापक अध्यक्ष अशवनी गैंद एवं पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू ने कही। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा पंजाब को 11 करोड़ की राशि देकर पंजाब भर में विभिन्न पशु अस्पतालों में पशुओं की जांच-पड़ताल से लेकर दवाओं तक की सुविधा से लैस चिकित्सा वैन तैनात की जायेगी ताकि 24 घंटे घर-घर में पशु ईलाज की सुविधा मिल सके।

Advertisements

प्रत्येक वैन में एक पशु चिकित्सक, सह चिकित्सक के इलावा ड्राईवर की ड्यूटी रहेगी। गैंद ने बताया कि पंजाब में 1367 के करीब वैटरनरी अस्पताल है, 1489 डिस्पैंसरीज और 22 ज़िलों में पॉलिक्लीनिक हैं। इसके बावजूद भी लोगों में पशुओं के ईलाज करवाने की समस्या बनी हुई है। सबसे गंभीर समस्या लवारिस पशुओं के ईलाज की है जो कि सड़कों पर लवारिस घूम रहे हैं। इन 70 वैनों से इन पशुओं के ईलाज में भी सुविधा मिलेगी।  

गैंद ने पंजाब सरकार से अपील की कि केन्द्र सरकार से मदद लेकर लवारिस पशुधन के लिए भी कोई पालिसी बनाये ताकि सड़कों पर घूम रहे लवारिस गऊधन की समस्या का समाधान हो सके और दुर्घटनाओं से होने वाली इन्सानी जानों और गऊधन की जानों का बचाव किया जा सके। इस अवसर पर मौजूद सदस्यों ने केन्द्र सरकार के इस कार्य के लिए आभार जताया और बेजान पशुओं के लिए ऐसी सहायता आगे भी देते रहने की गुजारिश की और केन्द्र सरकार से गुजारिश की कि एक सांझी कमेटी गठित हो ताकि इस मोबाईल वैन सुविधा को सुचारू ढंग से चलाया जा सके। इस अवसर पर इन्द्रपाल सूद, करन कपूर, नीरज गैंद, राकेश कुमार, रमन कुमार, तिलक राज शर्मा,मनजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here