बी.एस.एन.एल. कर्मियों ने सांपला को सौंपा ज्ञापन

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू बी.एस.एन.एल. की सभी यूनियनों व एसोसिएशनों द्वारा संयुक्त तौर पर अपनी मांगों संबंधी एक ज्ञापन केंद्रीय राज्य मंत्री तथा भाजपा पंजाब प्रधान विजय सांपला को सौंपा गया। मांगों संबंधी संयुक्त फोर्म के पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा उनको वेतन पर 15 प्रतिशत फिटमैंट नहीं दिया जा रहा है और सरकारी विभाग तोडक़र एक अलग टावर कंपनी बनाना चाहती है इस लिए बी.एस.एन.एल. के कर्मचारियों में भारी रोष पाया जा रहा है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि अगर सरकार कर्मचारियों की यह मांगे नहीं मानती तो 12 व 13 दिसंबर को पूरे भारत में बी.एस.एन.एल. के समूह कर्मियों द्वारा 2 दिन की हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर अलग-अलग संगठनों द्वारा जिला सचिव बी.एस.एन.एल. एस.यू. बलवीर सिंह, जिला सचिव एन.एफ.टी.ई. प्रदीप कुमार, जिला प्रधान एन.आर.टी.ई. सुरजीत राए, जिला सचिव एस.एन.ई.ए. जगमहिंदर सिंह, सी.डब्लयू.ई. मैंबर जगतार सिंह, जिला प्रधान ए.आई.जी.ई.टी.यू.ए. इंद्रजीत सिंह के अलावा एफ.एन.टी.ओ. से सर्बजीत सिंह, एन.एफ.टी.ई. मैंबर हंसराज शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here