Wednesday, November 18, 2026
Home Hoshiarpur आशा कार्यकर्ताओं द्वारा मिशन इन्द्र धनुष के दौरान सम्पूर्ण टीकाकरण का लिया...

आशा कार्यकर्ताओं द्वारा मिशन इन्द्र धनुष के दौरान सम्पूर्ण टीकाकरण का लिया गया संकल्प

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)। सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. बलविंदर कुमार डमाना के निर्देशानुसार और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सीमा गर्ग के कुशल नेतृत्व में सीनियर मेडिकल अफ़सर पीएचसी चकोवाल डॉ. बलदेव सिंह की अध्यक्षता में आशा वर्करों के साथ एक विशेष बैठक की गई।

Advertisements

आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ.बलदेव सिंह ने कहा कि तीन चरणों (7 अगस्त 2023, 11 सितंबर 2023 और 9 अक्टूबर 2023) में मनाए जाने वाले मिशन इंद्र धनुष कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हम सभी को कड़ी मेहनत करनी होगी। ईमानदारी और मेहनत से लोगों को जागरूक कर अपना सर्वश्रेष्ठ कार्य करें। डॉ. बलदेव सिंह ने कहा कि मिशन इंद्र धनुष कार्यक्रम में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पूरी लगन और मेहनत से टीका लगाया जाए कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए।

इस अवसर पर डॉ. बलदेव सिंह की उपस्थिति में सभी आशा कार्यकर्ताओं द्वारा एक संकल्प दोहराया गया कि पूर्ण टीकाकरण हर जन्मे बच्चे का जन्मसिद्ध अधिकार है, हम सब मिलकर अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाएंगे और घर-घर जाकर हेड काउंट सर्वे के बाद टीकाकरण से वंचित बच्चों की सूची बनाएंगे, 0-5 वर्ष के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण करेंगे। एमआर को कौन समाप्त करेगा? हम करेंगे । हम दृढ़ संकल्पित हैं। इस अवसर पर टीबीएचवी संजीव कुमार ने आशा कार्यकर्ताओं को टीबी कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। इस अवसर पर बीईई हरदीप सिंह, आशा फैसिलिटेटर एवं समस्त स्टाफ उपस्थित था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here