Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur लैक्चरार कृष्ण गोपाल की मंदिर के बाहर से एक्टिवा चोरी

लैक्चरार कृष्ण गोपाल की मंदिर के बाहर से एक्टिवा चोरी

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। गत रात्रि नई आबादी स्थित पाले के मंदिर में करवाए गए धार्मिक समागम में भाग लेने गए सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल शेरगढ़ के लेक्चरर कृष्ण गोपाल की एक्टिवा चोरी होने का समाचार मिला है पुलिस को लिखाई शिकायत में कृष्ण गोपाल ने बताया कि 12 अगस्त को रात्रि 8:30 बजे अपने दोस्त के साथ पाले के मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम मे भाग लेने के लिए गया था तथा अपनी एक्टिवा पीबी 07 ए एक्स 1843 जो उसकी पत्नी मीनू बाला के नाम पर है।

Advertisements

मंदिर के बाहर खड़ी की थी, लेकिन जब कार्यक्रम खत्म होने के बाद बाहर आया तो वहां पर उसकी एक्टिवा नहीं थी पहले तो उसे लगा कि शायद कोई गलती से उसकी एक्टिवा ले गया है लेकिन बाद जब उन्हें एक्टिवा नहीं मिली तो उसे पता चल गया कि उसकी एक्टिवा कोई चोर चोरी करके ले गया। इस संबंधी उन्होंने संबंधित थाने को सूचित कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here