Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur कैबिनेट मंत्री जिंपा ने 12.28 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर...

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने 12.28 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर 17 व 22 में सडक़ निर्माण कार्य करवाए शुरु

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने 12.28 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर 17 व वार्ड नंबर 22 में सडक़ निर्माण कार्यों की शुरुआत करने के दौरान कहा कि होशियारपुर में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि हर वार्ड की प्रमुख समस्या को पहले के आधार पर हल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 17 में 5.67 लाख रुपए व वार्ड नंबर 22 में 6.61 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों की शुरुआत करवाई गई है। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी भी मौजूद थे।

Advertisements

कैबिनेट मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शुरु किए गए कार्य को पूरी गंभीरता से संपन्न करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के दौरान ढीली कारगुजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इस लिए पूरी जिम्मेदारी से ड्यूटी निभाई जाए, ताकि जनता को समय पर व निरंतर अलग-अलग सुविधाएं मुहैया करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि कार्य में गुणवत्ता के पक्ष से कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे खुद जाकर सभी कार्यों का जायजा लेंगे व स्पेशल टीम से भी कार्यों की चैकिंग करवाई जाएगी।

ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि अन्य विकास प्रोजैक्टों को भी तय समय पर शुरु किया जाएगा और होशियारपुर के विकास को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी व आधारभूत ढांचे से लेकर शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर विकास कार्य लगातार चलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की हर छोटी से बड़ी समस्या का निर्धारित समय में हल किया जाएगा। इस मौके पर पार्षद मंजीत कौर, पार्षद कुलदीप सिंह धामी, सुमेश सोनी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here