
तमिलनाडु (द स्टैलर न्यूज़)। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के वेम्बाकोटई में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस हादसे में यहां काम कर रहे 9 मजदूरों की मौत हो गई और 6 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया दिया गया है। हादसे की शुरुआती जांच में पता चला है कि विस्फोट फैक्ट्री के केमिकल मिक्सिंग कमरे में हुआ है। इस धमाके में फैक्ट्री के पास स्थित चार इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। धमाका इतना तेज था कि जिस घर में पटाखा फैक्ट्री चल रही थी, वहां की जमीन खिसक गई। पुलिस ने बताया कि मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। घायलों को अस्पताल भर्ती करवाया गया है और जांच की जा रही है।













