
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज), राकेश भार्गव। निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर सुश्री भुवनेश्वरी देवी जी की अपार कृपा से सतगुरु सेवा समिति होशियारपुर द्वारा श्री गीता भवन,मानस कुंज चिंतपूर्णी मार्ग होशियारपुर में माता चिंतपूर्णी जी, माता ज्वाला जी अन्य स्थानों को जाने वाले भक्तों के लिए तपती दुपहरी में ठंडे मीठे जल की शवील लगाई गई।

चेयरमैन प्रेम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि आने वाले समय में पूज्य सतगुरु देव महाराज जी की अध्यक्षता में छोटी काशी होशियारपुर नगरी के इस आश्रम में पहला भव्य विराट भक्ति सम्मेलन करवाया जाएगा, जिसमें पूरे भारतवर्ष से सम्माननीय संत वृंद एवं भक्त उपस्थित होंगे। इस मौके अन्य के अलावा प्रधान तिलकराज गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, सचिव राकेश भार्गव, रविन्द्र दत्ता, ओंकार कौशल, अभिषेक कौशल,मंगत राम, हरि राम, रोहित शर्मा, महिंदर सिंह,सुनील दत्त, संजीव शर्मा, विपिन शर्मा, एवं अन्य भी उपस्थित थे।












