Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur सरकार शरारती तत्वों पर तुरंत नकेल कसे: चग्गरां/जावेद खान

सरकार शरारती तत्वों पर तुरंत नकेल कसे: चग्गरां/जावेद खान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिवसेना समाजवादी पार्टी तथा बजरंग दल हिन्दुस्तान की तरफ से घण्टाघर चौंक में खालिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर बजरंगदल हिन्दुस्तान के राष्ट्रीय प्रधान जे.के.चगरां और शिवसेना समाजवादी पार्टी के कार्यकारी पंजाब प्रधान जावेद खान ने कहा है कि कल लुधियाना में संदीप गोरा थापर के ऊपर जो हमला हुआ है उसके विरोध में आज रोष प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा है कि कल दिन दिहाड़े संदीप गोरा थापर के ऊपर जो हमला किया गया वो कायरता की निशानी है जिसे बजरंगदल और शिवसेना समाजवादी पार्टी बर्दाशत नही करेगी। एक तरफ तो कट्टरपंथी पंजाब में खालिस्तान की मांग कर रहे हैं और अगर खालिस्तान बन गया तो पंजाब का माहौल कैसा होगा। एक निहत्थे पर हमला करना बहुत निंदनीय है।

Advertisements

आये दिन हिन्दु नेताओं के ऊपर हमले किये जा रहे हैं। ऐसे  ही अमृतसर में सुधीर सूरी के ऊपर भी हमला किया गया था जिसमें उनको अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। हमारे मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील है कि पंजाब में जो शरारती तत्व अमन-शान्ति को खराब करने की कोशिश कर रहे है उन पर सख्त से सख्त कारवाई की जाये नही तो शिवसेना और बजरंग दल पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेंगी। इस अवसर पर सिटी यूथ प्रधान सरवन मसीह, सिटी मीडिया प्रभारी संदीप सूद, राजू जोड़ा, राज कुमार बूटा, रवि कुमार, शमशेर सिंह, इन्द्रजीत सिंह सागर, दीपक शर्मा, मिक्की जैतपुर, केवल सिंह चब्बेवाल जसवीर सिंह जट्टपुर, संजू बजरावर, लारा मालपुर, बलदेव सिंह नारूनंगल, कालू, संदीप मेहत्ता, यशपाल शर्मा, जॉनी, विशाल, निहाल, परवाना, पूरन, धर्म सिंह भारी संख्या में शिव सैनिक और बजरंग दल मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here