Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur 17 अगस्त से लापता रवि निवासी गांव फतेहपुर का अभी तक कोई...

17 अगस्त से लापता रवि निवासी गांव फतेहपुर का अभी तक कोई सुराग नहीं, तालाश जारी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 17 अगस्त से लापता एक युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत थाना हरियाना में दर्ज करवाई। जानकारी देते आकाश सैनी पुत्र कमल सैनी निवासी गांव फतेहपुर डाक. हरियाना, होशियारपुर ने बताया कि उसका भाई मनप्रीत सिंह उर्फ रवि सैनी, जिसकी दिमागी हालत भी कुछ ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को उसका जन्मदिन था, तो वह कुछ खाने-पीने के लिए हरियाना चला गया। उसका शाम तक इंतजार किया, लेकिन वह वापिस घर नहीं आया।

Advertisements

उसकी आस-पास पूछताछ तथा तालाश भी की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। उन्होंने बताया कि मनप्रीत की ऊंचाई 5 फुट 3 इंच, रंग साफ है और उसने नीले रंग की जीनस पैंट, चैरी रंग के बूट डाले हुए है। उन्होंने कहा कि जिसे भी उसकी कोई सूचना मिले तो 83609-01297, 95924-05457 पर संपर्क करें।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here